प्राक्कथन

6/29/20231 min read

सृष्टि के प्रारम्भ से ही मनुष्य का सबसे बड़ा अनुकरणीय सदवाक्य "परोपकाराय सतां विभूतयः " रहा है जिसके अनुसार दूसरों के कल्याण हेतु ही महान लोग अवतरित होते हैं। इसी प्रकार मानव जीवन का सबसे बड़ा धन संतोष बताया गया है परन्तु वर्तमान भौतिकवादी युग में अधिकांश लोग व्यक्तिगत लाभ के सोच के चलते जाने-अनजाने प्रलोभनवश भ्रष्टाचार के दलदल में धँसते चले जा रहे हैं जिससे उन्हें बाहर निकालकर जनहित व राष्ट्रहित के कार्यों में लगाना आवश्यक हो गया है। उपरोक्त परिस्थिति में सामाजिक संस्था परमेन्दु वेलफयर सोसाइटी (P.W.s. परिवार) की स्थापना की गई है जिसका एकमात्र उद्देश्य 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत व राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य" है।

संकल्प

पी.डब्ल्यू.एस. परिवार ने भ्रष्टाचारमुक्त भारत व राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य अभियान को चलाते हुए प्रत्येक निर्धन, बेसहारा व प्रत्येक जरूरतमंद राष्ट्रभक्त हिन्दुस्तानी नागरिक को समुचित सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

पी.डब्ल्यू.एस. का उद्देश्य । भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश ।। ऐसा हो परिवेश हमारा। हर बेसहारा का बनें सहारा ।।