part 3

6/29/20231 min read

केन्द्रीय कार्यालय अयोध्या वि. प्रा. क्षेत्र अंतर्गत परमशक्ति धाम गोरसरा शुक्ल होगा तथा उसका विस्तार देश के अन्य क्षेत्रों में भी किया जायेगा। • देवालय से सामाजिक क्रांति- इस महा अभियान में ऐसे देवालयों का

जीर्णोद्धार व निर्माण सम्मिलित है जिसमें आध्यात्मिक व भौतिक चिंतन के माध्यम से आम जनमानस को भौतिक, संस्कारिक, आध्यात्मिक व्यवहारिक व आत्मनिर्भर जीवन हेतु प्रेरित किया जाए व देवालय परिक्षेत्र को सामाजिक कार्य के साथ निर्धन व बेसहारा लोगों की सहायता हेतु उपलब्ध कराया जा सके। ऐसे देवालय में आरती एवं मूर्ति पर चढ़ाए गए धन इत्यादि वर्जित होंगे वरन् श्रद्धा हेतु सिर्फ स्वीकृत होंगे तथा आस्थानुसार स्वैच्छिक दान, दान-पात्र व रसीद से ही अनुमन्य पुष्प ही होंगे। दान पात्र एवं रसीद से प्राप्त धन का 25% देवालय के विकास हेतु एवं 75% निर्धन बेसहारा परिवारों की सहायता पर व्यय होगा।

शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति - इस महा अभियान से ऐसे शिक्षालयों की स्थापना करना है जहाँ पर उस शिक्षालय परिक्षेत्र में रहने वाले सबसे सम्पन्न, मध्यम वर्ग तथा निर्धन व बेसहारा परिवार के बच्चे एक साथ, एक समान व्यवहारिक, संस्कारिक, आधुनिक आत्मनिर्भर, भ्रष्टाचार मुक्त जीवन की शिक्षा प्राप्त कर सके।

महा अभियान की व्यवस्था- "देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति" के महा अभियान में 01 ईंट तथा 01 रुपये व आस्थानुसार स्वैच्छिक यथोचित योगदान से जुड़ने वाला प्रत्येक राष्ट्रभक्त हिन्दुस्तानी नागरिक इस महा अभियान का पंजीकृत सम्मानित सदस्य होगा। 01 ईंट तथा 01 रुपये व आस्थानुसार यथोचित योगदान से महाक्रांति

का महा अभियान - 01 ईंट तथा 01 रुपये व आस्थानुसार यथोचित योगदान

से महाक्रांति का महा अभियान प्रारम्भ करने का मूलभूत उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता के द्वारा, जनता के लिए जनता की व्यवस्था के रूप में "देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति" को आगे बढ़ाना व कार्य रूप में परिणित करना है जिसमें अधिकतम राष्ट्रभक्त हिन्दुस्तानी नागरिकों को सम्मिलित किया जा सके।

कार्यकारिणी कमेटियाँ :- "देवालय महाक्रांति' की सफलता व निरंतरता हेतु निम्नलिखित कार्यकारी कमेटियां बनाई जाएंगी-

1. राष्ट्रीय टीम- भारत वर्ष के सभी राज्यों के प्रतिनिधित्व सहित समाजहित व राष्ट्रहित में समर्पित सक्रिय सकारात्मक कुल 111 सदस्यीय इस टीम में शामिल सभी लोग आजीवन सक्रिय सदस्य होंगे जिसके लिये रु० 11001/- मात्र सदस्यता शुल्क होगा।

2. प्रदेश टीम- इस टीम में शामिल सभी लोग आजीवन सदस्य होंगे।